अंबेडकर नगर, जनवरी 25 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत हुई जनपद स्तरीय विज्ञान क्विज का परिणाम घोषित हो गया है। अंतिम चक्र के अनुसार 26 अंक से शिक्षा क्षेत्र (ब्लाक) भीटी को प्रथम स्थान मिला है। वहीं प्रतियोगिता में अकबरपुर को द्वितीय और जलालपुर को तृतीय स्थान मिला। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अन्तिम चक्र में विकास खण्ड भीटी को 26 अंक मिला है। वहीं अकबरपुर को 24 और जलालपुर को 22 अंक मिला। प्रथम चक्र में विकास खंड अकबरपुर, जलालपुर व भीटी को 42-42 अंक, कटेहरी, बसखारी, भियांव व जहांगीरगंज को 40- 40 अंक, टांडा को 38 अंक, रामनगर को 32 अंक और टांडा नगर को 22 अंक मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...