बिजनौर, फरवरी 3 -- बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 'राष्ट्रीय आविष्कार अभियान' के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान क्विज एवं मॉडल प्रदर्शनी का भव्य आयोजन आरजेपी इंटर कॉलेज के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए नन्हे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मॉडल प्रतियोगिता में किरतपुर के हकीकतपुर प्रयाग का शिवा नारियल से कोयला बनाकर प्रथम स्थान पर रहा। द्वितीय स्थान पर हल्दौर के चांदानंगली का रचित, तृतीय नजीबाबाद के कनकपुर की अनामिका तथा चौथे व पांचवें स्थान पर मोहम्मदपुर देवमल के स्वाहेड़ी का अनुज तथा नूरपुर के शाहदपुर गुलाल का अवनेश रहा। सभी पांचों विजेताओं को मोबाइल फोन प्रमाण पत्र तथा स्कूल बैग, साइंस किट के साथ मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरण या...