प्रयागराज, फरवरी 18 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) 2025 की विज्ञान, गृह विज्ञान, संस्कृत और वाणिज्य विषयों की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। विज्ञान, गृह विज्ञान और संस्कृत विषयों में निर्धारित न्यूनतम दक्षता मानक अंक प्राप्त नहीं करने के कारण रिक्तियों के सापेक्ष 15 गुना अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हो सके। विज्ञान पुरुष शाखा के 764 व महिला शाखा के 573 पदों तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत विशिष्ट अध्यापक (स्पर्श दृष्टिबाधित विद्यालय/ समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय) के कुल 10 पदों, विशिष्ट अध्यापक (संकेत मूकबधिर विद्यालय/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय) के चार पदों एवं विशिष्ट अध्यापक (प्रयास शारीरिक रूप से अक्षम विद्यालय/समेकित विशेष माध्य...