जौनपुर, जुलाई 2 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी ब्लाक के किशुनदासपुर गांव स्थित एकेएस पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव बुधवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के प्रमुख शिष्य नारद महाराज ने विज्ञान कक्ष तथा रमाशंकर सिंह चिल्ड्रेन पार्क का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान के बगैर आज के भौतिकवादी युग का विकास असम्भव है। विकास में विज्ञान की सबसे अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि शिक्षा आज के युग में अति आवश्यक है। बिना शिक्षा के मनुष्य पूर्ण रूप से विकास नहीं कर सकता। वह हमेशा एक अनचाहे डर का शिकार बना रहता है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख वंशराज सिंह ने कहा कि आज गांव में रहने वाले सभी लोगों के अंदर कहीं न कहीं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। यह एक विकसित राष्ट्र के लिये अच्छा संदेश है। समाजसेवी आशुतोष सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.