उरई, फरवरी 3 -- उरई। जिला विज्ञान क्लब जालौन एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उप्र लखनऊ के तत्वावधान में विज्ञान सबके लिए स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन प्रबंधन पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र मदारीपुर कुठौंद में किया गया। यहां छात्रों को विज्ञान के चमत्कार दिखा अंधविश्वास से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। हेमंत पटेल उप जिलाधिकारी जालौन ने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य का गहरा संबंध है। एबीएसए रंगनाथ चौधरी ने कहा प्रकृति के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पृथ्वी पर जीवन की परिकल्पना तभी संभव है जो हमारा पर्यावरण सुरक्षित है। कुठौन्द ब्लॉक के 75 विद्यालय से 250 छात्र छात्राओं तथा 100 अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। सभी को विज्ञान जागरूकता की शपथ दिलवाई। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.