अल्मोड़ा, दिसम्बर 30 -- पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में पीएम श्री योजना के तहत गाइडेंस और काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ। इसमें निदेशक सीसीओई यूएसटी ग्लोबल बैंगलोर विजय शंकर उप्रेती ने विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की जानकारी दी। डायट के प्रवक्ता डॉ. बीसी पांडे ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जानकारी दी। यहां प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल, नरेंद्र सिंह बिष्ट, एसएमसी अध्यक्ष रविन्द्र सिंह मुस्यूनी, धन सिंह धौनी, भगवत सिंह बगडवाल, हिमांती टम्टा, योगिता तिवारी, रेखा आर्या, विक्रम चंद्र, प्रीति लोहनी, सुनीता बोरा रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...