प्रयागराज, जनवरी 31 -- भारतीय राष्ट्रीय युवा विज्ञान अकादमी की ओर से शनिवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान की पाठशाला जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पुरा छात्र और मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संतोष सिंह ने उद्घाटन किया। आईआईटी बीएचयू के शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में उभरते अवसरों एवं संभावनाओं से परिचित कराया। डॉ. संजीव कुमार महतो ने सेल्यूलर इंटेलिजेंस से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, डॉ. आशीष कुमार मिश्रा ने स्कूल शिक्षा के बाद भारत में करियर विकल्प और डॉ. क्षमा अवस्थी ने विशेषकर छात्राओं के लिए विज्ञान के क्षेत्र में करियर के विकल्प विषय पर व्याख्यान दिया। प्रो. संजय कुमार सिंह ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.