संभल, मार्च 5 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान विज्ञान का प्रश्नपत्र देखकर एक छात्रा बेहोश हो गई, जिससे परीक्षा केंद्र पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद प्रधानाचार्य ने तुरंत छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसने परीक्षा पूरी की। मंगलवार को सरायतरीन के होली चौक स्थित फैज गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा इल्मा मंगलवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर विज्ञान की परीक्षा देने पहुंची थी। जैसे ही कक्ष निरीक्षक ने प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं वितरित कीं, इल्मा ने प्रश्नपत्र देखते ही घबराहट महसूस की और अचानक कुर्सी से गिर गई और बेहोश हो गई। छात्रा के बेहोश होते ही परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। केंद्र की प्रधानाचार्य करिश्मा सिंह तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर गईं, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.