मधुबनी, दिसम्बर 10 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को नगर भवन में किया गया। इस बार का थीम विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार की संभावनाएं, कृत्रिम बुद्धिमता (एआई), क्वांटम युग की आगाज संभावनाएं एवं चुनौतियां तथा प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग की प्रदर्शनी था। उदघाटन जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा, अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, उप निदेशक जनसंपर्क परिमल कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नितेश कुमार पाठक, डीपीओ एसएसए शुभम कशोधन, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा कुंदन कुमार, डीपीओ लेखा योजना मणिभूषण कुमार, एपीओ अखिलेश कुमार झा, एपीओ रमन कुमार ने किया। मौके पर डीएम आनंद शर्मा ने कहा कि विज्ञान का जीवन में हर समय उपयोग है। बगैर विज्ञान हम आगे नहीं बढ़ सकते। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप...