लखनऊ, फरवरी 13 -- नवयुग कन्या महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग की ओर से दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार ब्रीजिंग डिसप्लींस थ्रू केमिकल साइंस फार ए सस्टेनेबल फ्यूचर- 2026 हाईब्रिड मोड पर हुआ। जिसमें रसायनिक विज्ञान के महत्व और भूमिका पर प्रकाश डाला गया। अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. जेपी सैनी ने की। मुख्य अतिथि सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्र सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि सतत विकास में रासायनिक विज्ञान की सबसे बड़ी भूमिका पर्यावरण अनुकूल तकनीकों , हरित रसायन, नवीकरणीय ऊर्जा और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के माध्यम से प्रदूषण को कम करना है । विज्ञान मानव जीवन को सुगम बनाता है जब से मनुष्य का जीवन आरंभ हुआ है तब से रसायन विज्ञान भी हमारे अस्तित्व के साथ है लेकिन इसके दुष्प्रभाव से कैसे बचा जाए इस मंथन होना चाहिए। बीबीएयू के कुलपति प्र...