बिजनौर, दिसम्बर 9 -- विकास क्षेत्र मोहम्मदपुर देवमल की राष्ट्रीय आविष्कार विज्ञान की क्विज एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिला स्तर के लिए 10 छात्र छात्राओं का चयन किया गया। विजय विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के संयोजक एआरपी जावेद अहमद ने बताया कि विजय छात्राएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय धर्मनगरी में विकास क्षेत्र मोहम्मदपुर देवमल की विज्ञान क्विज व प्रोजेक्टर प्रतियोगिता विज्ञान के एआरपी जावेद अहमद की देखरेख में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कई विद्यालयों की इच्छा छात्रों ने प्रतिभाग किया। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में भोजपुर के अरुण कुमार, स्वाहेड़ी के सक्षम चौधरी , नसीरी के देव कुमार काजीवाला की निसात फातिमा, गजरौला की शहरीन परवीन विजई ...