अररिया, दिसम्बर 1 -- अररिया, संवाददाता सायंस फॉर सोसायटी के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय उच्च विद्यालय में द्वितीय बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिले के विभिन्न 16 स्कूल के बच्चों ने खाद्य सुरक्षा और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक संसाधन प्रबंध अंतर्गत अलग अलग उप विषयों पर तैयार शोध परियोजनाओं को प्रस्तुत किया। आयोजक संस्था सायंस फॉर सोसायटी के जिला समन्वयक और विद्यालय के शिक्षक अरशद हसन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में खोजी प्रवृति और विज्ञान एवं पर्यावरण के प्रति नवाचारी खोज को बढ़ावा देना है। ये कार्यक्रम बाल वैज्ञानिकों को ऐसा मंच प्रदान करता है जहां वे अपने ज्ञान और शोध को प्रस्तुत करते हैं। बच्चों में वैज्ञानिक चेतना का प्रचार प्रसार भी होता है। बताया गया कि इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों ...