नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में वर्ष 2025 के दौरान भारत ने अनेक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किए हैं। शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा, देश में चिप का निर्माण तथा इसरो को भारी उपग्रहों के प्रक्षेपण में सफलता हासिल करना तकनीकी क्षेत्र की बड़ी उपलब्धियां रही हैं। देश में पहली बार सेमीकंडक्टर निर्माण में महत्वपूर्ण शुरुआत हुई। इस साल सितंबर में भारत की पहली स्वदेशी चिप विक्रम-32 को लांच किया गया। भारत में चिप निर्माण में आत्मनिर्भरता लाने के लिए 5 सेमीकंडक्टर इकाइयों को मंजूरी दी गई। इस प्रकार देश में कुल सेमीकंडक्टर इकाइयों की संख्या 10 तक पहुंच गई है। इससे भविष्य में चिप के आयात की जरूरत नहीं रहेगी। यदि अंतरिक्ष क्षेत्र की उपलब्धियों की बात करें तो ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की यात्रा करने वाले ...