गिरडीह, फरवरी 6 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के सरिया रोड स्थित नेहरू पब्लिक स्कूल में गुरुवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें क्लास तीसरी से 9 वीं तक के दो सौ की संख्या में छात्र - छात्राएं शामिल हुए। कबाड़ से जुगाड़ कर अलग-अलग ग्रुपों के द्वारा 165 प्रोजेक्ट तैयार कर बच्चों ने प्रदर्शनी लगाई। बच्चों के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट की अतिथियों के द्वारा सराहना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश साहु उपस्थित थे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में एसोसिएशन के कैलाश प्रसाद, अरबिंद साहु, आफताब आलम, डालेश्वर यादव, धर्मदेव राणा उपस्थित थे। अतिथियों ने घूम-घूमकर सभी प्रोजेक्ट का जायजा लिया। मुख्य अतिथि साहु ने कहा कि बच्चों के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट से जाहिर होता है कि उनके अं...