प्रयागराज, फरवरी 8 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल में रविवार को प्रेप ग्रेजुएशन समारोह एवं क्वेस्ट जूनियर विज्ञान उत्सव मनाया गया। विशिष्ट अतिथि शुआट्स में भौतिकी विभाग की अध्यक्ष प्रो. सरिता खंडाका और इविंग क्रिश्चियन कॉलेज में भौतिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार पाठक ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विज्ञान उत्सव में छात्रों ने जटिल अवधारणाओं को समझाया। जल प्रदर्शनियों में बाल वैज्ञानिकों की रचनात्मकता देखने को मिली। मुख्य आकर्षण टाइनी स्टार्स परेड और न्यूट्रिशन स्टेशन रहे। स्कूल की अध्यक्ष सोनू सिंह, प्रिंसिपल डॉ. सुजाता सिंह ने बच्चों को आशीष दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.