सहारनपुर, जनवरी 27 -- नागल खंड संसाधन केंद्र पर बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम में विज्ञान अविष्कार प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र बालियान ने कहा कि सरकार बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। योजनाओं का लक्ष्य बच्चों का मानसिक विकास व उनमें शिक्षा के प्रति रुचि पैदा करना है। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष स्वतंत्र चौधरी ने बताया कि पूर्व में आयोजित विज्ञान आविष्कार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही कंपोजिट विद्यालय सलेमपुर की कक्षा 8 की छात्रा वंशिका को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए प्रधानाध्यापक नरेश कुमार शर्मा को भी स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान नरेन्द्र, सुरेन्द्र सैनी,...