बरेली, दिसम्बर 15 -- बरेली। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा का चुनाव पर्यवेक्षक श्वेतकेतु शर्मा के निर्देशन में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से विजेन्द्र नाथ गुप्ता को प्रधान और राजीव आर्य को मंत्री चुना गया। चुनाव आर्य समाज माडल टाउन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिले की 51 आर्य समाजों के 121 प्रतिनिधियों-मतदाताओं ने भाग लिया। जिला सभा की कार्यकारिणी में श्याम रस्तोगी, विजय कुमार आर्य, ओम सिंह निर्वाचित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...