पीलीभीत, नवम्बर 8 -- पीलीभीत, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई, जिसमें बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाध्यापक डॉ.विभव सक्सेना ने सभी बच्चों को सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में जानकारी देते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी। सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में कृष्णा, ऋषभ, कौशल राज विजय रही। भाषण प्रतियोगिता में कौशल राज, कृष्णा, झलक वर्मा ने बाजी मारी। रंगोली प्रतियोगिता में आस्था शर्मा, रेनू कुमारी, साधना, आयुषी सागर विजेता रही। चित्रकला प्रतियोगिता में कृष्णा, झलक वर्मा, प्रांशी, आर्यन मौर्य विजेता रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चित्रा देवी, हेमलता, साधना देवी, सोनी, मानव, सोनाक्षी को पुरस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.