प्रयागराज, दिसम्बर 24 -- प्रयागराज। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय आदर्श सीपीआई में विज्ञान, गणित एवं प्रौद्योगिकी आधारित शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएसए अनिल कुमार ने किया। इसमें नगर क्षेत्र के 28 स्कूलों से कुल 73 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। दो चरणों में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त बच्चों को साइंस किट, प्रमाणपत्र, मोमेंटो एवं स्टेशनरी प्रदान की गई। शेष सभी प्रतिभागी बच्चों को भी प्रमाणपत्र एवं स्टेशनरी देकर प्रोत्साहित किया गया। स्वागत खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिभा सिंह व संचालन अनुरागिनी सिंह ने किया। कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता वर्तिका व एआरपी मनोज कुमार उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...