बागपत, फरवरी 22 -- दाहा। चौ फेरूसिंह कुश्ती एकेडमी दाहा के संचालक कैप्टन सुनील राणा अर्जुन अवार्डी ने बताया कि वाराणसी के जमालपुर बाबतपुर में सम्पन्न हुई अंडर-15 राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में चौ फेरूसिंह कुश्ती एकेडमी के पहलवान समीर ने 38 किग्रा.भार की फ्री स्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक व तुषार ने 52 किग्रा. भार की ग्रीको रोमन कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता है, जबकि फ्री स्टाइल कुश्ती में सैफ ने 44 किग्रा.भार में रजत पदक, आयुष ने 57 किग्रा.भार में कांस्य पदक ग्रीको रोमन कुश्ती में जोन ने 57 किग्रा.भार में कांस्य पदक तथा अर्जुन तोमर ने 85 किग्रा.भार की कुश्ती में कांस्य पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया है। रविवार को एकेमडी पर लौटने पर विजेता पहलवानों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर चरण सिंह खलीफा, जितेंद्र राणा,सुशील पहलवान,अनुज प...