पीलीभीत, फरवरी 22 -- पीलीभीत, संवाददाता। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस पर बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विजय वर्धन तोमर ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर खेल और पढ़ाई में तालमेल बिठाकर हमेशा नया सिखने को प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर संबोधन दिया। छात्राओं ने योगासनों की संगीतमय प्रस्तुति दी। सर्वप्रथम कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं ने स्प्रिंट रेस (50 मीटर की रेस) प्रतियोगिता में क्रमश: देव, हर्षित व हम्माद ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में तनिष्का, राजिया व कुम फातिमा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहीं। मुख्य अतिथि ने मेडल पहनाकर सभी को सम्मानित किया। प्राथमिक वर्ग की अन्य सभी कक्षाओं के लिए कक्षावार दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। अंडर-14 के लिए आयोजित फुटबॉल के दो मैचों...