गाजीपुर, अगस्त 30 -- जमानियां। कस्बा पर द्रोणा तीरंदाजी खेल मैदान में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के स्मृति में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आयोजित अंडर 10 वर्ष तथा अंडर 13 आयु वर्ग का यूपी स्टेट तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए गठन भी किया गया। पूर्व मंत्री और जमानियां विधायक ओमप्रकाश के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अंडर 10 रिकर्व राउंड युवराज सिंह को स्वर्ण पदक, अंडर-10 भारतीय धनुष बालिका राउंड में आद्या को स्वर्ण पदक, अंडर-13 रिकर्व राउंड विराट मौर्य को स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं कांस्य पदक पर युवराज सिंह रजत, अनुज गुप्ता मिला। मन्नू सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.