बागेश्वर, जनवरी 2 -- पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ में खेल महाकुंभ के विजेता एथलीटों को नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। पुरस्कार देते हुए मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि एथलीटों को खेलों में अपना करियर बनाना चाहिए। प्रधानाचार्य जीसीएस नेगी ने कहा कि खेल तन और मन को स्वस्थ रखने के साथ ही बौद्धिक विकास में भी सहायक होते हैं। इस दौरान सभासद मोनिका वर्मा, अंकित जोशी, प्रदीप गुरुरानी, ललित प्रसाद, श्यामाचरण पाटनी आदि मौजूद थे। संचालन शिक्षक एमसी जोशी ने किया। उधर राइका तिलस्यारी में आयोजित खेल महाकुंभ में भी विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान समाजसेवी मथुरा दत्त देवराड़ी, हरीश पांडे, ग्राम प्रधान दुर्गा जोशी, प्रधानाचार्य रवि कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...