किशनगंज, फरवरी 22 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन द्वारा गांधी मैदान में आयोजित न्यू ईयर चैलेंजर ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। फाइनल में बुरागंज बंगाल ने एनसीसी ठाकुरगंज को चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। एनसीसी ठाकुरगंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर के मुकाबले में एनसीसी की टीम 19 ओवर में 139 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से साकिब ने 47 रन और 24 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। बुरागंज के गेंदबाज राकेश राय और रवि ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि अविनाश को दो सफलता मिली। 140 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुरागंज बंगाल की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 18.5 ओवर में छह विकेट खोकर 145 रन बना लिए और मुकाबला चार ...