मुंगेर, दिसम्बर 7 -- तारापुर,निज संवाददाता। शकुनी चौधरी दी इंटरनेशनल स्कूल, तारापुर में शनिवार को सात दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन एवं विजेता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि यातायात डीएसपी मुंगेर प्रभात रंजन थे। पुरुष वर्ग की सीनियर कबड्डी स्पर्धा में चंद्रगुप्त हाउस ने बेहतरीन रणनीति और दमदार प्रदर्शन के आधार पर खिताब अपने नाम किया, जबकि जूनियर वर्ग में अशोका हाउस विजेता बना। क्रिकेट प्रतियोगिता में सिरसा हाउस ने उत्कृष्ट बल्लेबाज़ी और सटीक गेंदबाज़ी के दम पर जीत दर्ज की। वहीं सीनियर पुरुष क्रिकेट श्रेणी में अशोका हाउस ने अपने ऑलराउंड खेल से ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वॉलीबॉल में शेरशाह हाउस ने ऊर्जा, तालमेल और शानदार स्मैश के दम पर प्रथम स्थान हासिल कर आकर्षक मेडल अपने नाम किए। दौड़ और स्पून रेस जैसी व्यक्तिगत प्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.