बांदा, फरवरी 2 -- बांदा संवाददाता। नटराज संगीत महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिता, गायन-वादन के विजेताओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सोमवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे, विशिष्ट अतिथि एसके कुशवाह उत्तर मध्य रेलवे, धीरू पांडेय, संगीत वर्मा रहे। संस्थान के निदेशक डा. धनंजय सिंह, जयचंद्राचार्य, दीनदयाल सोनी, प्रशिक्षक सेंसई तौफीक अहमद सहित वरिष्ठ लोगों ने मार्शल आर्ट, जूडो कराटे, नेशनल स्कूल गेम्स प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्राचार्य अनुराधा सिंह ने बताया कि राजस्थान के जयपुर में बीते माह आयोजित प्रतियोगिता में नटराज संस्थान के छात्र-छात्राओं मे देवांश सिंह, संदली सिंह ने सुपर गोल्ड मेडल जीत कर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है। 28 दिसंबर को हुए बेल्ट एग्जाम में आरव मिश्रा, तेजस स...