उरई, दिसम्बर 10 -- कदौरा जालौन जिले के कदौरा विकासखंड में बुधवार शाम को झांसी से आई विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने कदौरा की बीडीओ प्रतिभा शाल्या को उनके सरकारी आवास पर ठेकेदार से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी उनके सरकारी आवास पर हुई, जहां वह कथित तौर पर रिश्वत की रकम ले रही थी। फिलहाल विजिलेंस टीम उनको थाने ले आई है जहां पूछताछ के साथ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कस्बा के विवान कंट्रेक्शन एंड सप्लायर्स के ठेकेदार विवेक सिद्धार्थ ने विजिलेंस टीम से शिकायत की थी कि कार्य की स्वीकृति और भुगतान के लिए बीडीओ प्रतिभा शाल्या द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने सबूत जुटाए और बुधवार को जाल बिछाया। शाम को शिकायतकर्ता द्वारा एक लाख रुपये सौंपते ही विजिलेंस टीम ने बीडीओ ...