कौशाम्बी, फरवरी 23 -- विजिलेंस टीम (सतर्कता विभाग) की प्रयागराज टीम ने सोमवार को मंझनपुर तहसील के एक लेखपाल को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। हैसियत प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट बनाने के लिए लेखपाल ने रुपये मांगे थे। टीम लेखपाल को लेकर अपने साथ चली गई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के चंपहा बाजार निवासी भोलानाथ जायसवाल को हैसियत प्रमाण पत्र बनवाना था। हैसियत प्रमाण पत्र के लिए भोलानाथ ने आवेदन किया। लेखपाल की रिपोर्ट लगनी थी। हलका लेखपाल महेंद्र कुमार मौर्य ने पहले तो काफी दिनों तक दौड़ाया। इसके बाद कहा कि यदि मनमाफिक रिपोर्ट लगवानी है तो दस हजार रुपया रिश्वत चाहिए। लेखपाल से परेशान भोलानाथ ने मामले की शिकायत विजिलेंस की प्रयागराज टी...