अलीगढ़, दिसम्बर 13 -- विजिलेंस टीम के खिलाफ धरने पर किसान पिसावा, संवाददाता। क्षेत्र के तीन गांवों में विजिलेंस टीम द्वारा शुक्रवार की सुबह घरों में घुसकर वीडीओ आदि बनाए जाने के विरोध में किसान यूनियन द्वारा गांव शाहपुर पर धरना-प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया गया है। सीओ खैर के आश्वासन पर किसानों ने धरने काे समाप्त कर दिया है। भाकियू के तहसील अध्यक्ष वीरकरण सिंह फौजी को किसानों ने बताया कि विजिलेंस टीम ने जेई रवि कुमार व सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में गांव राऊपुर, शाहपुर व विक्रमगंज में घरों में घुसकर जबरन वीडीओ ग्राफी की जा रही है। घर के अधिकतर पुरुष खेतों पर गए हुए हैं तथा महिलाएं नहाने-धोने व घरेलू कार्यों में व्यस्त है। टीम द्वारा कुछ लोगों से अवैध वसूली भी की जा रही है। जिस पर किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष काफी किसानों को लेकर ग...