रुडकी, जून 24 -- ऊर्जा निगम की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस और पीएसी के साथ खानपुर थाने के तीन गांवों में मंगलवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की। टीम ने 19 लोगों के घर में बिजली की चोरी पकड़ी है। क्षेत्रीय जेई ने इनके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जेई अमजद अली की तरफ से सभी 19 लोगों के खिलाफ खानपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। टीम ने विजिलेंस के एई अनिल सिंह विकास सिंह, रोबिन सिंह मनोरिया, पुलिस निरीक्षक मारुत शाह, उपनिरीक्षक संजीव त्यागी, एसडीओ विवेक गुप्ता, जेई अनीता काला, सपना रावत, अमजद अली शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.