रामपुर, जून 6 -- टांडा थाना क्षेत्र के दढ़ियाल में विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को छापा मारकर बैंक में प्राइवेट रूप से कार्य करने वाले कर्मचारी को 19 हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ लिया। टीम कर्मचारी को पकड़कर बैंक के अंदर ले गई और रुपये की जांच में जुट गई। कार्यवाही के दौरान बैंक में लेनदेन पूरी तरह बंद रहा। दढ़ियाल चौकी क्षेत्र में गुरुवार को विजिलेंस की टीम पहुंची। टीम उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के बराबर में स्थित एक कार्यालय व जन सेवा केंद्र पर गई। यहां एक बैंक में प्राइवेट रूप से कार्य कर रहे कर्मचारी को 19 हजार रुपये की रकम के साथ पकड़ लिया। इसके बाद टीम उसे लेकर गांव जटपुरा चली गई, वहां जाकर उसके परिवार समेत अन्य से पूछताछ की। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार बैंक में निजी रूप में कार्य करने वाले कर्मचारी ने चौकी दढ़ियाल क्षेत्र के ही एक ...