सहारनपुर, नवम्बर 2 -- सहारनपुर। पुलिस महकमें से रिटायर्ड इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा के ब्रिजेशनगर स्थित चार मकानों और पेपर मिल रोड पर फार्म हाउस पर मेरठ की विजिलेंस टीम ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। टीम ने खातों में हुए लेनदेन की गहनता से जांच शुरू कर दी है। छापेमारी में रिटायर्ड इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा की चल-अचल संपत्ति 14 करोड़ से अधिक होने का खुलासा हुआ था। इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति एकत्र करने का आरोप है। इसी आरोप में मेरठ में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान प्रेमवीर सिंह और उनके परिवार से जुड़े 12 अलग-अलग बैंक खातों के दस्तावेज बरामद किए गए थे। इन खातों में कई वर्षों के दौरान हुए लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि किन लोगों से इन खातों में रकम डाली और कहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.