उरई, फरवरी 21 -- कुठौंद, सवांददाता। विकास खंड कुठौंद के ग्राम विजवाहा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह प्रसंग का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। वृंदावन से पधारे कथा व्यास पंडित रजत तिवारी ने अपनी सुमधुर वाणी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने गोपेश्वर महादेव का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि किस प्रकार भगवान शिव ने गोपी रूप धारण कर श्रीकृष्ण की रासलीला में सहभाग किया। उन्होंने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का विस्तृत और भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। जैसे ही विवाह की भव्य झांकी सजाई गई, पांडाल 'जय श्रीकृष्ण' और 'राधे-राधे' के जयकारों से गूंज उठा। मंगल गीतों और पुष्पवर्षा के बीच श्रद्धालु भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.