सुल्तानपुर, फरवरी 13 -- सुलतानपुर। शहर के दरियापुर तिराहे पर दो साल पूर्व प्रापर्टी डीलर विजय नारायण सिंह की हत्या में मृतक के चचेरे भाई बृजेश नारायण सिंह की गवाही शुक्रवार को दर्ज हुई। पीड़ित पक्ष के वकील अरविंद सिंह राजा ने बताया कि 27 फरवरी को शेष गवाही होगी। सात अप्रैल 2024 की शाम हुई हत्या का मुकदमा मृतक के भाई सतीश नारायण सिंह ने दर्ज कराया। जिसमें रायबरेली जेल में बन्द शूटर अजय सिंह सिलावट के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...