सुल्तानपुर, जनवरी 2 -- सुलतानपुर। प्रॉपर्टी डीलर विजय नारायण सिंह हत्याकाण्ड में गवाह बीमार होने के कारण कोर्ट में गवाही नहीं हो सकी। पीड़ित पक्ष के वकील अरविंद सिंह राजा ने बताया कि न्यायाधीश संध्या चौधरी ने शेष साक्ष्य के लिए कोर्ट ने 15 जनवरी की तारीख नियत की है। शहर के दरियापुर तिराहे पर सात अप्रैल 2024 की शाम हुए चर्चित हत्याकांड में रायबरेली जेल में बन्द अम्बेदकर नगर जिले का शूटर अजय सिंह सिलावट आरोपी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...