नई दिल्ली, जनवरी 19 -- विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का समापन बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस 1 मैदान पर विदर्भ और सौराष्ट्र के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। इस पूरे घरेलू सत्र में गेंदबाजों का बोलबाला रहा, जिन्होंने अपनी सटीक लाइन-लेंथ से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में सौराष्ट्र के अंकुर पनवार शीर्ष पर रहे। पनवार ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपनी धारदार गेंदबाजी को बरकरार रखा और 10 मैचों में सर्वाधिक 25 विकेट अपने नाम किए। उनकी सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 27 रन देकर 5 विकेट लेने का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 21.32 के शानदार औसत से विकेट चटकाए। दूसरे और तीसरे पायदान पर आंध्र प्रदेश के पीवीएसएन राजू और उत्तर प्रदेश के जीशान अंसारी के बीच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.