नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- आरसीबी के धाकड़ बल्लेबाज देवदत्त पडिकल इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने तूफान मचा रखा है। विजय हजारे ट्रॉफी में पडिकल अपने बल्ले से आग उगल रहे हैं। वे विजय हजारे ट्ऱॉफी 2025-26 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पडिकल ने इस टूर्नामेंट के अब तक चार मैच खेले हैं, जिसमें अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है। आरसीबी के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी के 4 में से 3 मैचों में अब तक शतक लगाए हैं। पडिकल इस समय इस तरह की बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं कि उन्होंने गेंदबाजों को पूरी तरह से डोमिनेट किया है। कर्नाटक की तरफ से खेलते हुए समाली बल्लेबाज पडिकल ने विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले मैच में 24 दिसंबर को झारखंड के गेंदबाजों को रडार पर लिया। उन्होंने इस सीजन वीएचटी की शुरुआत शतक से की। पडि...