नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन यानी डीडीसीए ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के लिए संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। खास बात ये है कि इस लिस्ट में भारतीय टीम के दो धुरंधरों का नाम शामिल है। इनमें एक हैं रन मशीन विराट कोहली और दूसरे हैं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत। इस लिस्ट में वे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो इस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं। विराट कोहली ने पहले ही डीडीसीए को जानकारी दे दी थी कि वे विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं, जो भारत का एक लिस्ट ए टूर्नामेंट है। बीसीसीआई ने पिछले महीने फिर से फरमान जारी किया था कि सभी खिलाड़ियों को डोमेस्टिक क्रिकेट खेलनी होगी, जो इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। चूंकि, विराट और रोहित ने टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट लिया हुआ है तो वे विजय...