नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- मुंबई के सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को शुक्रवार को उत्तराखंड के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान एक मुश्किल कैच लेने की कोशिश में कंधे, गर्दन और सिर में चोट लगने (कनकशन) के बाद अस्पताल ले जाया गया। इस मैच में मुंबई ने 51 रन से जीत दर्ज की। अंगकृष रघुवंशी पारी के 30वें ओवर में चोटिल हुए जब ऑफ स्पिनर तनुष कोटियान गेंदबाजी कर रहे थे। दाएं हाथ के बल्लेबाज सौरभ रावत ने स्लॉग-स्वीप खेलने की कोशिश की और डीप मिडविकेट पर खड़े रघुवंशी कैच पकड़ने के लिए तेजी से दौड़ते हुए आगे बढ़े। उन्होंने एक हाथ से गेंद को लपकने का प्रयास किया लेकिन यह सफल नहीं रहा और वह गिर पड़े जिससे उनके कंधे में चोट लगी और उनका सिर जमीन से टकरा गया। इससे उन्हें कनकशन (सिर में चोट लगना) हो गया। यह भी पढ़ें- VHT: रोहित शर्मा को पहली ही गेंद पर 0 प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.