पटना, सितम्बर 9 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को जीत की बधाई दी है। साथ ही उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी है। श्री सिन्हा ने कहा कि राधाकृष्णन जी सौम्य और सरल व्यक्तित्व के राजनेता हैं। संगठन से लेकर सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का उनका व्यापक अनुभव रहा है। भाजपा के संस्थापक सदस्य होने के अलावा वे लंबे समय तमिलनाडु में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। एक सांसद के रूप में उनकी शालीनता और राजनीतिक सूझबूझ की सराहना आज भी लोग करते हैं। झारखंड और महाराष्ट्र जैसे अहम राज्यों के राज्यपाल के रूप में भी उनका कार्यकाल उल्लेखनीय रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.