पटना, जनवरी 13 -- मकर संक्रांति के मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत तमाम मंत्री, सांसद, विधायक समेत बड़ी संख्या में विभिन्न पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। श्री सिन्हा के सरकारी आवास पर यह भोज का आयोजन था। सभी ने दही-चूड़ा और तिलकुट का आनंद लिया। उपमुख्यमंत्री ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। वहीं, मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। श्री सिन्हा ने स्वयं सभी आगंतुकों का स्वागत किया। कई नेताओं को उन्होंने अपने हाथों से तिलकुट खिलाया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, ...