मऊ, मार्च 24 -- मऊ, संवाददाता। नगर के बंधा रोड स्थित हनुमान घाट के पास सर्राफा भवन में रविवार की शाम चुनाव अधिकारी राजेन्द्र प्रताप आर्य की देखरेख में मऊ सर्राफा मंडल का वार्षिक चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से विजय कुमार सर्राफ को अध्यक्ष, विष्णु कुशवाहा को उपाध्यक्ष, उदय प्रताप आर्य को कोषाध्यक्ष, मनीष कुमार वर्मा को मंत्री, जवाहर लाल चौहान को उपमंत्री और अनिल उपाध्याय को आय-व्यय निरीक्षक चुना गया। लगातार 9 वर्ष से विजय कुमार सर्राफ को अध्यक्ष और मनीष कुमार वर्मा को मंत्री का दायित्व मिलने पर सदस्यों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं 29 साल से लगातार कोषाध्यक्ष रहे उदय प्रताप आर्य ने सदस्यों के सामने लेखाजोखा पेश किया। इस दौरान नव नियुक्त अध्यक्ष विजय कुमार सर्राफ ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, वे उसका ईमानदारी और निष्ठा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.