लखनऊ, मई 1 -- विजय माल्या, नीरव मोदी के बाद राशिद नसीम को भी भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया गया है। लखनऊ की विशेष अदालत ने गुरुवार को राशिद को भगोड़ा घोषित किया। रियल इस्टेट कंपनी शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम पर सैकड़ों एफआईआर यूपी और अन्य राज्यों में दर्ज हैं। राशिद पर आम लोगों का करीब 800 से 1000 करोड़ रुपए ठगने का आरोप है। राशिद के दुबई में छिपे होने की जानकारी पुलिस को मिली है। ईडी ने भी इसके खिलाफ जांच की थी। इसी के बाद उसके खिलाफ मनी लॉंड्रिंग का मामला सामने आया था। मामला लखनऊ की विशेष अदालत में चल रहा था। वहीं से गुरुवार को राशिद को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया। आज के फैसले को ईडी की बड़ी सफलता माना जा रहा है। ईडी अब तक शाइन सिटी घोटाले में 189.39 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर चुकी है। जांच में सामने आया कि राशिद नसीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.