कानपुर, दिसम्बर 14 -- कानपुर। बीसीसीआई की ओर से आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ को एक पारी और 113 रन से हरा दिया। इस शानदार जीत के साथ उत्तर प्रदेश ने एलीट ग्रुप-ए में दो मैचों में दो जीत के साथ 12 अंक लेकर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। पहली पारी में चंडीगढ़ की टीम 152 रन पर सिमट गई। जवाब में उत्तर प्रदेश ने पहली पारी आठ विकेट पर 386 रन पर घोषित कर 234 रन की बड़ी बढ़त बनाई। दूसरी पारी में चंडीगढ़ की पूरी टीम 121 रन पर ढेर हो गई। इससे यूपी ने एकतरफा जीत दर्ज की। सिमोगा स्टेडियम में रविवार को चंडीगढ़ ने दूसरी पारी में 17 रन पर पांच विकेट से आगे खेलना शुरू किया। टीम का स्कोर अभी 31 रन तक ही पहुंचा था कि यशजीत सिंह (9 रन) को रुद्र शर्मा ने एलबीडब्ल्यू...