कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर। विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दूसरे दिन उप्र ने चंडीगढ़ पर शिकंजा कसते हुए जीत की ओर कदम बढ़ा दिया है। चंडीगढ़ के 152 रन के जवाब में यूपी ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 386 रन बनाकर घोषित कर दी और 234 रन की विशाल बढ़त हासिल की। इसके बाद चंडीगढ़ की दूसरी पारी में यूपी के गेंदबाजों ने कहर बरपाया और महज 17 रन पर आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। सिमोगा स्थित स्टेडियम में यूपी ने एक विकेट पर 60 रन से आगे खेलना शुरू किया। नाबाद बल्लेबाज अयांश शानू और आरुष गुप्ता ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए। दोनों के बीच 141 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिसके दम पर यूपी ने 105.3 ओवर में आठ विकेट पर 386 रन बनाकर पारी घोषित की। यूपी की ओर से आरुष गुप्ता न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.