वाराणसी, जनवरी 10 -- वाराण्सी, संवाददाता। बड़ागांव बड़ागांव ग्राम सभा के बिशईपुर गांव निवासी होनहार लेफ्ट आर्म स्पिनर निष्कर्ष पांडेय पुत्र शिवप्रकाश पांडेय का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-16 क्रिकेट टीम में विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए किया गया है। उनके इस चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है और खेल प्रेमियों ने इसे इलाके के लिए गर्व का क्षण बताया है। बताया जाता है कि निष्कर्ष इससे पूर्व वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश की अंडर-14 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उस दौरान उनके शानदार और प्रभावशाली प्रदर्शन की बदौलत उत्तर प्रदेश टीम ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। निरंतर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उन्हें एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में निष्कर्ष होलापुर, शिवपुर स्थित एचएस क्रिकेट एकेडमी में अभ्यासरत हैं, जहां वह एकेडमी के निदेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.