वाराणसी, जनवरी 10 -- बड़ागांव। क्षेत्र के बिशईपुर गांव निवासी लेफ्ट आर्म स्पिनर निष्कर्ष पांडेय का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-16 क्रिकेट टीम में विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए हुआ है। निष्कर्ष इससे पूर्व वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश की अंडर-14 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। प्रभावशाली प्रदर्शन की बदौलत उत्तर प्रदेश टीम ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। वर्तमान में निष्कर्ष होलापुर, शिवपुर स्थित एचएस क्रिकेट अकेडमी में अभ्यास करते हैं। अकेडमी के निदेशक दीनदयाल मिश्र, कोच दिव्य प्रकाश सिंह तथा हेड कोच अभय तिवारी के मार्गदर्शन में क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं। वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी जावेद अख्तर और जमाल अख्तर ने निष्कर्ष को बधाई दी है। उनके चयन से खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.