गढ़वा, अप्रैल 3 -- मेराल। शायर देवी धाम संचालन समिति का पुनर्गठन बुधवार को संजय भगत की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में 5 वर्षीय कार्यकाल की समीक्षा के बाद नए पंचवर्षीय समिति के गठन पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से विजय प्रसाद गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया। वहीं सचिव पद पर रविंद्र प्रसाद और कोषाध्यक्ष पद पर मनोज जायसवाल को नियुक्त किया गया। मुख्य संरक्षक के रूप में प्रेमचंद प्रसाद और संजय भगत को चुना गया। वहीं संयोजक की जिम्मेदारी विनोद प्रसाद उर्फ लाला को सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर रूपु महतो, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, महेंद्र प्रसाद, अजय प्रसाद गुप्ता, नाथून राम, प्रमोद महाजन और धनंजय चौधरी को नियुक्त किया गया। समिति में 10 संरक्षक और 51 सदस्यों का चयन किया गया। निर्णय लिया गया कि पंचवर्षीय महोत्सव संपन्न होने तक पुरानी समिति के पदाधिकारी अपने कार्यों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.