काशीपुर, फरवरी 20 -- काशीपुर। फरवरी माह में विजय पथ पूर्व सैनिक संगठन का कार्यकाल पूर्ण हो गया है। वर्तमान अध्यक्ष ने पूर्व कार्यकारणी को भंग कर दिया है। शुक्रवार को विजय पथ पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष बीएस नेगी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की। इसमें कहा कि वर्तमान कार्यकारणी का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। एक मार्च को नई कार्यकारणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने संगठन से जुड़े सदस्यों और सेवानिवृत सैनिकों से अपील की है कि वह अपना नामांकन कर चुनाव में सहभागिता करें। चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष पदों के लिए कराए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...