चम्पावत, दिसम्बर 7 -- टनकपुर। विजय दिवस समारोह बनबसा छावनी 26 राजपूत रेजीमेंट के परेड ग्राउंड में मनाया जाएगा। गौरव सेनानी कल्याण समिति पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष भानी चंद्र ने बताया कि 16 दिसंबर को विजय दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में 1971 भारत पाक युद्ध में शहादत देने वाले जांबाज शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। वीर नारियों और वीरता पुरस्कार प्राप्त पूर्व सैनिकों उनके आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.